प्रखंड के तिलहेत पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक राम उदित पासवान का हृदय गति रुक जाने से शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रखंड एवं गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार स्वर्गीय पासवान की तबीयत 4 दिन पूर्व से खराब चल रही थी। घर पर उस समय उनके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें से दो अवर निरीक्षक के पद पर हैं, जबकि एक पुत्र सीआईएसएफ में कार्यरत है। पूरा परिवार हजारीबाग में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन गांव पहुंचे और दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को गया विष्णुपद ले जाया गया।
Source link
कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठाए सवाल
