![]()
रोहतक जिले के महम में भिवानी रोड पर स्थित एक मुर्गी फार्म में करीब 13-14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान नेपाल से आए खेम बहादुर की बेटी के रूप में हुई है। खेम बहादुर मूल रूप से बांके लम्बुतीया, नेपाल के रहने वाले हैं। उनका परिवार पिछले 2 साल से बिजेंद्र पुत्र उमेद सिंह के मुर्गी फार्म पर काम कर रहा था। मानसिक रूप से परेशान थी किशोरी पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया, जिसने मौके पर पड़ताल की। जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक के डेड हाउस भेज दिया गया। परिजनों ने महम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी। महम थाना के कार्यकारी एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
महम में किशोरी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:मुर्गी फार्म पर काम करता है परिवार, परिजन बोले- मानसिक रूप से परेशान थी
