![]()
फाजिल्का जिले के अबोहर के पास स्थित गांव पतरेवाला में एक टैंपू और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर में धार्मिक स्थल से लौट रही एक महिला श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में टैंपू चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान इंदूबाला के रूप में हुई है। वह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘सुजावलपुर धाम’ में आयोजित मासिक मेले में माथा टेकने गई थीं। दर्शन करने के बाद जब वह टैंपू में सवार होकर लौट रही थीं, तो पतरेवाला गांव के पास उनका टैंपू एक ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे में इंदूबाला, टैंपू चालक मुकेश और एक अन्य महिला सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। बठिंडा में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल इंदूबाला और चालक मुकेश को इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया। बठिंडा में इलाज के दौरान इंदूबाला ने दम तोड़ दिया, जबकि चालक मुकेश की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं तीसरी घायल महिला सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ट्रैक्टर चालक महिंद्र कुमार पर केस दर्ज, तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईखेड़ा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के बेटे बलराम के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर चालक महिंद्र कुमार (निवासी गांव टिल्लांवाली) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खुईखेड़ा पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link
अबोहर में टैंपू-ट्रैक्टर की टक्कर में महिला श्रद्धालु की मौत:चालक गंभीर घायल, भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित 'सुजावलपुर धाम' के मेले में मत्था टेकने गई थी
