Headlines

Jaipur Couture Show 2026 | Ishita Raj & Isha Shah Ramp Walk Highlights


जयपुर एक बार फिर फैशन, ग्लैमर और बॉलीवुड की चमक-दमक से सराबोर होने जा रही है। जयपुर कोट्योर शो सीजन-14 का आयोजन 7 से 9 अगस्त तक मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में किया जाएगा। 4 दिवसीय इस फैशन फेस्टिवल में देशभर के नामी फैशन डिजाइनर्स अपने नए कलेक्शन

.

स्वेज फार्म स्थित क्लब टेडी में सेकंड लुक लॉन्च इवेंट में तीन डिजाइनर्स के कलेक्शन को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शो के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि इस वर्ष बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता राज और वेब सीरीज अभिनेत्री ईशा शाह शो-स्टॉपर के रूप में जयपुर के रैंप पर नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए विशेष कलेक्शन प्रस्तुत करेंगी और अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का आकर्षण बनेंगी।

स्वेज फार्म स्थित क्लब टेडी में सेकंड लुक लॉन्च इवेंट में तीन डिजाइनर्स के कलेक्शन को प्रस्तुत किया गया।

स्वेज फार्म स्थित क्लब टेडी में सेकंड लुक लॉन्च इवेंट में तीन डिजाइनर्स के कलेक्शन को प्रस्तुत किया गया।

गौरव गौड़ ने बताया कि इस बार जयपुर कोट्योर शो पहले से अधिक भव्य और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। फैशन शो में देशभर के 22 प्रमुख फैशन डिजाइनर्स अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन पेश करेंगे, जबकि करीब 60 प्रोफेशनल मॉडल्स नवीनतम फैशन ट्रेंड्स को रैंप पर प्रदर्शित करेंगी। भारतीय पारंपरिक परिधानों से लेकर समकालीन और फ्यूजन फैशन तक, दर्शकों को फैशन की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी।

देखिए इवेंट से जुड़े PHOTOS…

डिजाइनर्स ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन की झलक यहां दिखाई।

डिजाइनर्स ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन की झलक यहां दिखाई।

छह मॉडल्स ने तीन डिजाइनर कलेक्शन की झलक को यहां पेश किया।

छह मॉडल्स ने तीन डिजाइनर कलेक्शन की झलक को यहां पेश किया।

तीन दिवसीय फैशन शो में 60 से ज्यादा मॉडल्स रैम्पवॉक करती नजर आएंगी।

तीन दिवसीय फैशन शो में 60 से ज्यादा मॉडल्स रैम्पवॉक करती नजर आएंगी।

शो-स्टॉपर बनकर रैंप वॉक करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस

उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस रहेंगी, जो अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए शो-स्टॉपर बनकर रैंप वॉक करेंगी। सेकंड लुक लॉन्च के दौरान फिलहाल ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम अभिनेत्री इशिता राज और वेब सीरीज अभिनेत्री ईशा शाह के नामों की घोषणा की गई है, जबकि अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

सेकंड लुक लॉन्च इवेंट में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े डिजाइनर्स, मॉडल्स की मौजूदगी में तीन प्रमुख डिजाइनर ब्रांड्स ने अपने नए कलेक्शंस की पहली झलक भी पेश की। इनमें हीने डी बाय हीना बलानी, पर्व कोट्योर बाय हिमानी खुराना और ह्यूज ऑफ इंडिया बाय हितेश वालिया शामिल रहे। तीनों डिजाइनर्स ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन की थीम, रंगों और डिजाइन कॉन्सेप्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पारंपरिक भारतीय शिल्प, आधुनिक कट्स और समकालीन फैशन का खूबसूरत मेल इन कलेक्शंस में देखने को मिला।

आयोजकों ने कहा कि जयपुर कोट्योर शो केवल फैशन शो नहीं, बल्कि डिजाइनर्स, मॉडल्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े नए प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है। पिछले 13 सीजन में इस मंच ने कई नए डिजाइनर्स और मॉडल्स को पहचान दिलाई है और इस बार भी आयोजन में देशभर से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस फैशन फेस्टिवल में डिजाइनर शोकेस के साथ फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेष सेशन, नेटवर्किंग और ग्लैमर से भरपूर प्रस्तुतियां भी होंगी। जयपुर को फैशन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह आयोजन लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *