केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रयागराज पहुंचे चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के सा
.

2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।
’यूथ बोले तो’ मंच के जरिए युवाओं से संवाद
प्रयागराज में युवाओं से जुड़ने के लिए चिराग पासवान ने ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक सोच है, जिसके जरिए युवाओं को अपनी चिंताओं, सुझावों और आक्रोश को सामने रखने का एक खुला मंच (प्लेटफॉर्म) दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब बातों को रखने का मौका नहीं मिलता है, तब आक्रोश बढ़ता है और ज्वालामुखी तब फटता है जब उसे निकलने का रास्ता नहीं मिलता। आने वाले समय में इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किए जाएंगे।
परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए छात्रों का खर्च
पेपर लीक और रद्द होती परीक्षाओं के सवाल पर उन्होंने छात्रों के अधिकारों की वकालत की। चिराग पासवान ने मांग रखी कि अगर कोई परीक्षा रद्द होती है, तो दोबारा परीक्षा देने आने वाले छात्रों के सफर का किराया और उनके रहने-खाने की पूरी जिम्मेदारी उसी विभाग की होनी चाहिए जो वह परीक्षा आयोजित करवा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं के इस अधिकार की मांग को उनकी पार्टी के सांसद अरुण भारती ने संसद में भी उठाया है।

उत्तर प्रदेश में ‘युवा आयोग’ बनाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश में ‘युवा आयोग’ बनाने की मांग
देश की सबसे बड़ी आबादी युवाओं की होने का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा कि जिस तरह महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग होते हैं, उसी तर्ज पर ‘राष्ट्रीय युवा आयोग’ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की मांग पर बिहार में युवा आयोग का गठन सफल रहा है और अब वे उत्तर प्रदेश में भी युवा आयोग बनवाने के लिए पहल करेंगे।
2027 के चुनावों पर स्थिति बिल्कुल साफ करते हुए चिराग ने कहा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही है, इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है।
