Headlines

फिटनेस का नया फॉर्मूला:मॉल, क्लब और कैफे बने वर्कआउट स्पॉट; संगीत और सोशल कनेक्शन से मिल रही परफेक्ट सेहत




देश में फिटनेस केवल जिम के ट्रेड मिल और डंबल तक सीमित नहीं रही। मॉल, नाइट क्लब, कैफे, रूफटॉप और खुले सार्वजनिक स्थान भी वर्कआउट के नए ठिकाने बन रहे हैं। विदेशों में प्रचलित हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (एचआईआईटी) जैसे ट्रेंड दिल्ली-एनसीआर की ‘वर्कआउट पार्टी’ और ‘वेलनेस सनसेट’ में बदल गए हैं। ये ट्रेंड अब भोपाल, इंदौर, जयपुर, लखनऊ और कोयंबटूर जैसे शहरों तक पहुंच चुका है। बड़ी वजह यह है कि नई पीढ़ी फिटनेस को केवल बॉडी बनाने का जरिया नहीं, बल्कि एक सामाजिक अनुभव मान रही है। डिजिटल दुनिया में बढ़ते अकेलेपन के बीच ये आयोजन लोगों को ऑफलाइन मिलने-जुलने और नए दोस्त बनाने का मौका भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया, फिटनेस एप्स, रनिंग क्लब और ई-कॉमर्स ने इस संस्कृति को तेजी से फैलाया है। फिटनेस अब कम्युनिटी, लाइफस्टाइल और अनुभव का हिस्सा बनती जा रही है। इन फिटनेस पार्टियों में क्या होता है? शुरुआत आमतौर पर योग, पिलाटीज, जुम्बा, स्पिनिंग, रनिंग या हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग जैसे ग्रुप वर्कआउट से होती है। सेशन खत्म होने के बाद डीजे म्यूजिक, लाइव परफॉर्मेंस, स्नैक्स, कॉफी और सोशल मिक्सर का आयोजन किया जाता है। कई जगह सूर्योदय या सूर्यास्त के समय ओपन-एयर फिटनेस सेशन रखे जाते हैं, जबकि कुछ क्लब रात की पार्टियों की जगह ‘वेलनेस रेव’ आयोजित कर रहे हैं। टियर 2 शहरों में भी लोकप्रिय हो रहा ट्रेंड भोपाल, इंदौर और जयपुर जैसे शहरों में भी सनडाउन फिटनेस पार्टी और ओपन-एयर जुम्बा-पिलाटीज सेशन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। जेन-जी देर रात की पार्टियों की बजाय ऐसे आयोजनों को पसंद कर रही है, जहां फिटनेस, मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय बिताने का अनुभव एक साथ मिलता है।’ (लवीना मनवानी, ब्यूटी एंड फिटनेस एक्सपर्ट, भोपाल)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *