![]()
कपूरथला पुलिस ने पॉश इलाके सन्नी साइड में घर में काम कर रहे पेंटर द्वारा बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस पेंटर और उसकी पत्नी को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गए सोने और जेवर में से 17 तोला सोना पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया गया कि आरोपी पेंटर रणजीत सिह पहले से उनका परिचित था और कई बार काम करने से भरोसे मंद था। इसकी का भरोसा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार पेंटर रणजीत सिंह और उसकी पत्नी हरजिंदर कौर को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान बाकी माल की बरामदी की जाएगी। 20 दिन से घर में काम कर जीता था भरोसा एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पीड़ित पवन कुमार सन्नी साइड मॉल रोड के निवासी हैं। आरोपी रणजीत सिंह पिछले लगभग 20 दिनों से उनके घर में पेंटिंग का काम कर रहा था। वह पहले भी कई बार उनके घर में काम कर चुका था, जिससे परिवार का उस पर पूरा भरोसा था। रॉड मार कर किया घायल, रिवॉल्वर से गोली मारने की दी धमकी पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे रणजीत सिंह लोहे की रॉड लेकर उस कमरे में घुसा। उस समय पवन कुमार और उनकी पत्नी मौजूद थे। उसने दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और पवन कुमार पर रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जब उनकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने बैग से रिवॉल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने दंपति को एक कमरे में बंद कर दिया और पूरे घर में लूटपाट की। शाम करीब आठ बजे जब पवन कुमार का बेटा रोहित और पोता घर पहुंचे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर दंपति को बाहर निकाला। घर की अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने माता पिता को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और केस दर्ज कर आरोपी तलाश में जुट गई। बेटे के वायस मैसेज भेज दी धमकी शिकायत के अनुसार, आरोपी लगभग 35 तोले सोने के गहने, जिनमें सोने और डायमंड के कंगन, चूड़ियां, अंगूठियां, ज्वेलरी सेट, चांदी की पायलें और घड़ियां शामिल थीं, लूटकर ले गया था। इसके अलावा, 2.50 लाख रुपये नकद और आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हुए थे। आरोपी ने पीड़ित के बेटे को वॉयस मैसेज भेजकर धमकियां भी दी थीं।
Source link
कपूरथला लूट में पेंटर और पत्नी जालंधर से गिरफ्तार:17 तोला सोना बरामद, 20 दिन काम कर जीता भरोसा, फिर दिया वारदात को अंजाम
