![]()
कैथल में सिरटा रोड पर मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान शहर में नशा बेचने वाले तीन तस्करों के घरों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। तीनों आरोपी सूखे नशे बेचते थे। डीएसपी वीरभान व सिटी एसएचओ गीता भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मकानों को गिरवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। संभावित विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के पुरुष व महिला कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। अवैध धंधों से धन अर्जित कर बनाए गए थे मकान डीएसपी वीरभान ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र में सिरटा रोड पर बने ये मकान अवैध धंधों से धन अर्जित कर बनाए गए थे। नशे की तस्करी के बूते पर तीन आरोपियों ने मकानों का निर्माण किया हुआ था। इसी कारण से इन्हें गिराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ गंभीर है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कई कई मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये तीनों आरोपियों पर नशा तस्करी के कई कई मामले दर्ज हैं। पहले इनको नशा की बिक्री बंद करने के लिए कहा गया था, लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने जब जांच की तो पाया गया कि ये मकान नशा बेचकर कमाए गए पैसे से बने हैं। डीएसपी ने बताया कि न्यापालिका के अनुसार ये मकान अवैध जमीन पर बने हुए थे। जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो इस संबंध में पुलिस की ओर से प्रशासन का सहयोग लिया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत इन अवैध मकानों को डहाया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्कर ऐसे कार्यों को छोड़ दें। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले दिए गए थे नोटिस ड्यूटि मजिस्ट्रेट तहसीलदार विजेंद्र हुड्डा ने कहा कि सिरटा रोड निवासी बलराज, सुखदेव व काला एनडीपीएस मामलों में अभियुक्त थे। इन पर सूखे नशे बेचने का आरोप था। इनके मकानों को नियम अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा ढहाया गया। इन सबको पहले मकान गिराने के संबंध में नोटिस दिए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई तथ्य परक जवाब भी नहीं दिया गया। लोगों में दिखा रोष पुलिस प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वे केवल नशा कर रहे हैं, लेकिन बेचते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब वे कहां पर रहेंगे। उन्हें झुग्गियों में रहना पड़ेगा।
Source link
कैथल में नशा बेचकर बनाए मकान, पुलिस ने गिराए:तीन तस्करों के घरों पर चली जेसीबी, सिरटा रोड पर हुई कार्रवाई
