Headlines

Sunny Deol Emotional at Bantwara 1947 Trailer Launch in Mumbai


12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट सनी देओल रो पड़े। इवेंट के दौरान डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र पर बात की जिसे सुनकर सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए। संतोषी ने कहा की धर्मेन्द्र जी ने आखिरी फिल्म भी बटवारा देखी थी। उन्होंने कहा था ये फिल्म हिट होगी।

मुंबई में आयोजित हुए इस इवेंट में शबाना आजमी, सनी देओल, करण देओल और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। इवेंट के दौरान शबाना आजमी ने शूटिंग से जुड़ा एक बेहद भावुक वाकया शेयर किया।

शबाना ने बताया कि एक मुश्किल सीन के दौरान सनी ने एक बेटे की तरह उनकी मदद की। वहीं सनी देओल ने कहा कि यह फिल्म दुनिया की हर मां को समर्पित है।

‘अपमानित महसूस हुआ, सनी बेटे की तरह सामने आए’ शबाना आजमी ने ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के एक मुश्किल सीन को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन है जहां विलेन उन्हें घसीटता है और उनका कुर्ता फाड़ देता है। शबाना ने कहा, एक इंसान के तौर पर मैंने जिंदगी में कभी इतना लाचार महसूस नहीं किया था।

लेकिन जब सनी आए और उन्होंने मुझ पर दुपट्टा डाला, तो वे असल जिंदगी में मेरे बेटे और रक्षक बन गए। मैंने उन्हें कसकर गले लगाया। 50 साल के करियर में किसी को-एक्टर की वजह से ऐसा सच्चा इमोशन महसूस होना बड़ी बात है।

धर्मेंद्र परिवार संग काम पर बोलीं- ‘अब बॉबी भी तैयार हो जाएं’ देओल परिवार के साथ काम करने के अनुभव पर शबाना आजमी ने हंसते हुए बात की। उन्होंने कहा, “मेरी पिछली फिल्म धर्मेंद्र जी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी।

अब यह फिल्म उनके बेटे सनी और पोते करण के साथ आ रही है। मैं अभय के साथ भी एक फिल्म कर सकती हूं। अब आप लोग बॉबी से कहिए कि वे भी मेरे साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएं।” शबाना के इस बयान पर इवेंट में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

मां-बेटे के रिश्ते और भावनाओं पर आधारित है कहानी इवेंट में बात करते हुए सनी देओल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मां और बेटे के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाती है। फिल्म देखने के बाद हर इंसान अपनी मां से और ज्यादा प्यार करने लगेगा। सनी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक फोटो शेयर कर यह फिल्म दुनिया की हर मां के त्याग को समर्पित की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *