Headlines

धनबाद में घरेलू विवाद में युवक की हत्या:पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया




धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड पर हुई। यहां 31 वर्षीय बिसु बाउरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात बिसु का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ईंट-पत्थर और बेलन से हमला कर हत्या का आरोप मृतक के भाई, बहन और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिसु बाउरी की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे ने ईंट, पत्थर, बेलन और अन्य वस्तुओं से हमला कर उसकी हत्या की है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से रॉड, डंडा, बेलन और ईंट जैसे सामान बरामद किए गए हैं। ओपी प्रभारी के अनुसार, मृतक के परिजनों के आरोपों के आधार पर पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *