Headlines

Moga Agrawal Samaj Sabha Honours NEET 2026 Topper Aryan Gupta



नीट (NEET) 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन गुप्ता के सम्मान में मोगा के अग्रवाल समाज सभा द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर आर्यन गुप्ता अपने माता-पिता के साथ उपस्थित रहे, जहां समाज के पदाधिकारि

.

समारोह के दौरान अग्रवाल समाज सभा की ओर से डॉ. अजय कंसल ने आर्यन गुप्ता और उनके परिवार का स्वागत किया। उन्होंने सभा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग देना सभा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आर्यन की मेहनत, लगन और अनुशासन को आने वाली पीढ़ी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में अग्रवाल समाज सभा द्वारा आर्यन गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर और महाराजा अग्रसेन जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। आर्यन के माता-पिता ने समाज के इस सत्कार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नीट टॉपर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *