![]()
बिलासपुर कोटा पुलिस ने इमरजेंसी कॉल करने का बहाना बनाकर राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना के महज 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, जोगीपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश यादव ने 24 जुलाई को कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर पुल के पास स्प्लेंडर बाइक सवार कुछ युवकों ने इमरजेंसी कॉल करने की बात कहकर उन्हें रोक लिया। मोबाइल छीनकर बाइक गिराई, फिर हुए फरार योगेश के अनुसार, जैसे ही उन्होंने मोबाइल निकाला, आरोपियों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हुलिए के आधार पर पुलिस ने दबोचे आरोपी मामला दर्ज होने के बाद कोटा पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते, दिव्यांशु उर्फ कोल और तुषार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने अपने साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल उर्फ भोला पोर्ते के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। मोबाइल और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। सभी आरोपी भेजे गए जेल पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (19), दिव्यांशु उर्फ कोल (20), तुषार साहू (25), अभय यादव (19), सुरेश पोर्ते (18) और राहुल उर्फ भोला पोर्ते (19) शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
इमरजेंसी कॉल बहाने मोबाइल लूटने वाला गैंग गिरफ्तार:राहगीर को रोककर छीना फोन, 48 घंटे में 6 आरोपी दबोचे, मोबाइल और बाइक जब्त
