Headlines

महम में महिला ने जेठ को कमरे में किया बंद:किसी तरह बाहर निकला, बोला- छोटे भाई की मौत के बाद अपने साथ रखा, प्रताड़ित किया




रोहतक जिले में महम के भैणी चंद्रपाल गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति ने छोटे भाई की पत्नी पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। समरत नामक यह दिव्यांग पिछले लगभग ढाई साल से अग्रोहा में अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ रह रहा था। उसके छोटे भाई की मृत्यु करीब चार साल पहले हो गई थी, जिसके बाद महिला उसे अपने साथ ले गई थी। महिला स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करती है। दिव्यांग समरत ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई की पत्नी उसे मारती-पीटती है और भरपेट खाना भी नहीं देती। उसने यह भी बताया कि जब महिला ड्यूटी पर जाती थी, तो उसे ऊपर के कमरे में बंद कर देती थी। किसी तरह वह घर से बाहर निकलने में सफल रहा। बस में सवार होकर पहुंचा महम उसने एक व्यक्ति से उसे बस में बैठाने का अनुरोध किया, जिसने उसे महम की बस में बैठा दिया। महम बस स्टैंड पर उतरने के बाद, भैणी चंद्रपाल गांव के एक व्यक्ति ने उसे पहचान लिया और उसे गांव ले गया। गांव में कुछ लोगों ने इकट्ठा होकर उसकी आपबीती सुनी। जब ग्रामीणों ने उसे वापस जाने के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह कभी अपनी भाभी के पास नहीं जाएगा। इसी बीच, महिला के पिता का फोन आया, जिन्होंने कहा कि वे उसे वापस ले जाएंगे। दिव्यांग ने दोहराया कि उसे मारा-पीटा जाता है। पेंशन की रकम न देने का आरोप समरत के चचेरे भाई ने बताया कि उसके पिता फौज में थे और उसे उनकी पेंशन मिलती है, लेकिन पेंशन का पैसा भी उसे नहीं दिया जाता। दूसरी ओर, महिला के परिजनों ने महम एसएचओ को कोर्ट के पुराने आदेश दिखाए, जिनमें दिव्यांग ने महिला के साथ रहने की बात कही थी। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि ये आदेश पुराने हैं। गांव भैणी चंद्रपाल के ग्रामीण महम थाने पहुंचे और एसएचओ को लिखित आवेदन देकर समरत को अपने साथ गांव ले गए। ग्रामीण बुधवार को इस मामले में एसडीएम विपिन कुमार के समक्ष पेश होंगे। दिव्यांग ने अपनी मौसी के लड़के मुकेश के साथ गांव में रहने की इच्छा जताई है, जबकि महिला और उसके परिजन उसे अपने साथ रखने पर जोर दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *