Headlines

Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (7 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

7 जुलाई, मंगलवार को टैरो कार्ड्स कई राशियों के लिए काम, पैसा और रिश्तों में निर्णायक मोड़ के संकेत दे रहे हैं। वृष राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कर्क राशि वालों के संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सिंह राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा या करियर में सफलता के संकेत हैं।

कन्या राशि वालों को विदेश या बड़े अनुबंध से जुड़ा मौका मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के सरकारी या कानूनी काम पक्ष में सुलझ सकते हैं। धनु राशि वालों को विदेशी कंपनी या अंतरराष्ट्रीय काम से आर्थिक लाभ हो सकता है। मकर राशि वालों के लिए नई शुरुआत भविष्य बदलने वाली साबित हो सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द हैंग्ड मैन आज का दिन परिस्थितियों को नए नजरिए से देखने का है। महत्वपूर्ण फैसले पर ठहरकर गहराई से विचार करना जरूरी होगा। बच्चों की कोई अनोखी मांग आपको सोच में डाल सकती है। पैसों के मामले में बड़ा जोखिम लेने से बचें। कोई पारिवारिक काम अचानक टल सकता है, जो आपके हित में रहेगा और अशांत मन को सुकून देगा।

करियर – किसी समस्या पर नए सिरे से सोचना होगा। फ्रीलांसर्स को नए एग्रीमेंट तय करने में देरी हो सकती है। तबादले की खबर पक्की होने में अभी और समय लगेगा। जल्दबाजी में नया नौकरी प्रस्ताव स्वीकार न करें। मैनेजमेंट से जुड़े लोग अपने दीर्घकालिक टारगेट्स को पूरी तरह स्पष्ट रखें। लव – रिश्तों में एक-दूसरे से थोड़ी दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। छोटी सी बात पर बेवजह गलतफहमी हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में संवाद की कमी महसूस होगी। चुभने वाली बातों पर तुरंत और उग्र प्रतिक्रिया देने से बचें। बातों को कुछ समय के लिए टालना आज सही फैसला रहेगा। हेल्थ – उमस के कारण त्वचा एलर्जी या फंगल इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। व्यक्तिगत स्वच्छता पर खास ध्यान दें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फलों का नियमित सेवन करें। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 2

वृष – एट ऑफ वांड्स आज का दिन तेज गति और गतिविधियों से भरा रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों के आने से आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। घर के सभी सदस्यों का ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय आपके पक्ष में है, इसलिए काम तुरंत निपटाएं।

करियर – विमानन और डाक सेवा से जुड़े प्रोफेशनल्स को तुरंत फैसले लेने होंगे। आपके पक्ष में कोई बड़ा सरकारी या कानूनी फैसला आ सकता है। ऑफिस में दस्तावेजों का रुका काम तेजी से निपटेगा। अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे, इसलिए सतर्क रहें और हर मौके का पूरा लाभ उठाएं। लव – प्रेम संबंधों में रूठे हुए साथी जल्दी मान सकते हैं। किसी आकर्षक व्यक्ति से अचानक सुखद मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में नई और सुखद स्थिति बनेगी। मैसेजेस का आदान-प्रदान रिश्ते में नई ऊर्जा भरेगा। लंबी बातचीत के बजाय छोटी और मीठी बातें ज्यादा असरदार साबित होंगी। हेल्थ – हृदय गति सामान्य रखने के लिए भरपूर तरल पदार्थ लें। बाहर के भारी और तले हुए भोजन से दूर रहें। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा। लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 7

मिथुन – पेज ऑफ कप्स आज आपके भीतर का मासूम बच्चा प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से छोटा और प्यारा उपहार मिल सकता है। एकांत में बैठने पर अनोखी शांति और आनंद का अनुभव होगा। नए कलात्मक विचारों से पूरा दिन खुशनुमा और जीवंत बनेगा। मन की सच्ची आवाज सुनने के लिए दिन अनुकूल है।

करियर – डिजाइन क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा है। बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में शुरुआती लेकिन ठोस सफलता मिलेगी। अनोखे विचारों को उच्च प्रबंधन के सामने निडरता से रखें। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मधुर और सहयोगात्मक रहेगा। लव – नए रिश्ते की खूबसूरत शुरुआत हो सकती है। कोई मीठा और अप्रत्याशित संदेश आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। लव लाइफ में मासूमियत और सच्चाई का असर रहेगा। बिना किसी स्वार्थ के जुड़ने का अनुभव सुखद रहेगा। सच्चा प्रेम आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। हेल्थ – लगातार काम करने से आंखों पर दबाव महसूस हो सकता है। कंप्यूटर स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखना जरूरी है। डेली डाइट में ताजी सब्जियां और फल शामिल करें। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2

कर्क – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन पैतृक मामलों से जुड़ा रहेगा। संपत्ति से जुड़ा पुराना मसला शांतिपूर्वक सुलझ सकता है। परिवार के साथ शानदार डिनर होने की संभावना है। घर के माहौल में सुरक्षा और संपन्नता की भावना रहेगी। पीढ़ियों पुरानी परंपरा आज पूरे विधि-विधान से निभाई जा सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच एकता देखने को मिलेगी।

करियर – जमीन और संपत्ति से जुड़े बड़े सौदे आसानी से पूरे हो सकते हैं। पुरानी व्यवसायिक विरासत को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। निवेश के नजरिए से दिन सुरक्षित और लाभदायक रहेगा। बड़े अधिकारियों से पूरा सहयोग और अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। लव – प्रेमी की मुलाकात परिवार के बड़े सदस्यों से करवाने के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में स्थिरता का एहसास होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल और समर्पण बहुत अच्छा रहेगा। साथी का सच्चा सहयोग हर मुश्किल में आपके काम आएगा। रिश्तों की यह डोर भविष्य में और मजबूत होगी। हेल्थ – घुटनों में हल्का दर्द उभर सकता है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की कमी पर ध्यान दें। हड्डियों की मजबूती के लिए सुबह की धूप लेना लाभकारी रहेगा। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

सिंह – सेवन ऑफ वांड्स आज अपनी सीमाओं और सिद्धांतों की मजबूती से रक्षा करनी होगी। दखल देने वालों को साफ शब्दों में मना करें। विरोध और आलोचनाओं के बावजूद आपका आत्मविश्वास नहीं डगमगाएगा। चुनौतियों का निडर होकर सामना करेंगे। लोग आपकी परीक्षा ले सकते हैं, लेकिन आप अपने विचारों से नहीं डिगेंगे। इच्छाशक्ति आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

करियर – प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। मीटिंग में अपने विचारों पर अडिग रहना फायदेमंद रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। आपकी मेहनत करियर में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। लव – कठिन समय में आप साथी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। रिश्ते की भलाई के लिए कुछ कड़े लेकिन जरूरी फैसले लेने होंगे। बाहरी लोगों की दखलअंदाजी सख्ती से रोकें। सच्चा समर्पण बड़ी मुश्किल को भी आसान बना देगा। आपसी विश्वास से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – मौसम बदलने से गले में खराश या इंफेक्शन की आशंका है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्म काढ़े का सेवन करें। धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। लकी रंग – रूबी रेड, लकी नंबर – 9

कन्या – थ्री ऑफ वांड्स आज किसी बड़ी योजना का नया खाका तैयार करना होगा। विदेश यात्रा के वीजा आवेदन की तैयारी हो सकती है। दूर से आने वाले महत्वपूर्ण कूरियर का इंतजार रहेगा। आपकी सोच और सकारात्मक नजरिया व्यापक होगा। यह बदलाव आपके जीवन में नई ऊर्जा लाएगा। दूर की सोच से आज आप बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

करियर – आयात-निर्यात व्यवसाय में अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। दूरदर्शी उद्यमियों के लिए दिन गेम चेंजर साबित हो सकता है। जॉब के लिए बड़े विदेशी अनुबंधों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आपकी समझ बड़े आर्थिक लाभ लेकर आएगी। लव – लव लाइफ में दूरी के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव और गहरा विश्वास बना रहेगा। लंबी वीडियो कॉल के जरिए आप करीब महसूस करेंगे। दूर रहकर एक-दूसरे का सम्मान रिश्ते की ताकत बनेगा। आने वाले समय में आप दोनों का मिलन शानदार होगा। हेल्थ – लंबे समय तक खड़े रहने से कमर में अकड़न आ सकती है। मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए स्ट्रेचिंग जरूरी है। कुर्सी पर बैठते समय पीठ सीधी रखें और पोश्चर सही रखें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

तुला – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज आप स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। खुद को समय देने के लिए स्पा या आरामदायक गतिविधि चुन सकते हैं। कोई कीमती चीज या महंगे कपड़े खरीदने का मन करेगा। यह दिन कड़ी मेहनत का जश्न मनाने के लिए है। आत्मप्रेम आपके भीतर नई ऊर्जा जगाएगा। खुश रहना आज आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

करियर – बुटीक चलाने वालों की दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। बड़े निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भरता का एहसास मजबूत होगा। अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान रखना आपको और अच्छे परिणाम देगा। लव – खुद से प्यार करना आज आपकी बड़ी प्राथमिकता रहेगा। प्रेम और डेटिंग के मामले में आपके मानक काफी ऊंचे रहेंगे। आप तभी जुड़ेंगे, जब सामने वाला आपकी आर्थिक और निजी स्वतंत्रता का सम्मान करेगा। भावनात्मक दबाव या रिश्ते की जल्दबाजी को आज नकारेंगे। अपनी शर्तों पर जीना आपको मानसिक संतुष्टि देगा। अकेले रहकर भी आप खुश और संतुष्ट रहेंगे। हेल्थ – त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। शारीरिक सुंदरता के साथ मानसिक शांति भी मिलेगी। पौष्टिक डाइट और ताजे फल सेहत को बेहतर बनाएंगे। लकी रंग – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5

वृश्चिक – जस्टिस लंबे समय से उलझे सरकारी या कानूनी कामकाज आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण दीर्घकालिक व्यापारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का शुभ समय है। हर पहलू में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। ईमानदारी और निष्पक्षता आपके व्यवहार में साफ दिखेगी। आपकी सच्चाई आपको समाज में सम्मान दिलाएगी।

करियर – ऑडिटिंग और टैक्स से जुड़े लोगों का काम पूरा होगा। पुराने टैक्स फाइलिंग के जटिल मामले आपकी समझ से सुलझेंगे। पारदर्शी कार्यशैली की बड़े अधिकारियों द्वारा सराहना होगी। आपके निष्पक्ष फैसले कंपनी को बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकते हैं। लव – प्रेम संबंध में बराबरी का एहसास सुखद रहेगा। पुरानी कड़वी बहस का तार्किक और शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है। रिश्ते में नई और गहरी परिपक्वता आएगी। निष्पक्षता वैवाहिक जीवन की मुश्किलों को आसान करेगी। हेल्थ – नमक कम खाएं और पर्याप्त साफ पानी पिएं। संतुलित आहार अच्छी सेहत देगा। मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से मजबूत और शांत रखेगा। लकी रंग – डार्क ब्राउन, लकी नंबर – 7

धनु – द वर्ल्ड आपके जीवन का महत्वपूर्ण और लंबा अध्याय सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। कठिन कोर्स या उच्च डिग्री पूरी होने की खुशी मिलेगी। वैश्विक स्तर की कोई बड़ी खबर परिवार को प्रभावित कर सकती है। भीतर पूर्णता, शांति और गहरी संतुष्टि का एहसास होगा। रुका हुआ काम अपने अंतिम मुकाम तक पहुंच सकता है। यह दिन पुराने संघर्षों का मीठा परिणाम देगा।

करियर – पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े लोगों का अभियान सफल होगा। विदेशी मल्टीनेशनल कंपनी से बड़े आर्थिक लाभ की संभावना है। इनकम में बढ़ोतरी से बैंक बैलेंस बेहतर होगा। बड़े क्लाइंट आपके काम की प्रशंसा करेंगे। ग्लोबल सोच आपको सफलता के ऊंचे मुकाम तक ले जाएगी। लव – जीवनसाथी के साथ विवाह की सालगिरह या कोई खास अवसर मनाएंगे। महसूस होगा कि पार्टनर के साथ आपका संसार पूरा है। यह दिन रिश्ते में ऊंचा मुकाम हासिल करने का है। आपसी समझ और मजबूत विश्वास रिश्ते को पूर्णता देंगे। हेल्थ – आयुर्वेदिक इलाज से फायदा मिल सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी। प्राकृतिक हवा और धूप आपके शरीर को भीतर से ऊर्जा देगी। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

मकर – ऐस ऑफ वांड्स आज नए काम को पूरे जोश और आत्मविश्वास से हाथ में लेंगे। एक नई शुरुआत आपके भविष्य को बदल सकती है। भीतर की सकारात्मक ऊर्जा आपको बड़े लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। आपका उत्साह आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेगा।

करियर – नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेरक वक्ता के रूप में अपनी बात रखने का बड़ा मंच मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके नए उत्साह से प्रभावित होंगे। नौकरी में नई शुरुआत के प्रबल योग हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम जल्दी सामने आएगा। लव – अनजान व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक और सुखद साबित हो सकती है। लव लाइफ में नया जोश और बेबाकी देखने को मिलेगी। सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे। संबंध कम समय में गहरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में आनंद मिलेगा। हेल्थ – मांसपेशियों को मजबूत बनाने और जिम जाने के लिए समय अच्छा है। डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा बढ़ाएं। भारी वर्कआउट के बाद शरीर को पर्याप्त आराम देना न भूलें। लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 9

कुंभ – टू ऑफ वांड्स आज दूरगामी फैसला लेने का महत्वपूर्ण दिन है। दो अलग विकल्पों के बीच अंतिम निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा की विस्तृत योजना बनाएंगे। दूरदर्शी सोच से आगे के रास्ते आसान होंगे। फैसला लेने की आपकी क्षमता आज बेहतरीन परिणाम दे सकती है।

करियर – लॉजिस्टिक्स से जुड़े लोग व्यापार के लिए नए और सुरक्षित रास्ते बनाएंगे। व्यापार विस्तार किसी दूसरे राज्य में करने की सोच आकार ले सकती है। साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर और लिखित रूप में कदम बढ़ाएं। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। लव – समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। दूरदर्शी सोच से रिश्ते की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। कड़े फैसले लेने से लव लाइफ सुखद बन सकती है। साथी के साथ मिलकर आगे बढ़ना आपको खुशी और ताकत देगा। यह रिश्ता भविष्य की मजबूत नींव तैयार करेगा। हेल्थ – ताजी हवा में लंबी सैर करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। सांसों को नियंत्रित करने वाले योग पर ध्यान दें। ताजी हवा और ऑक्सीजन से शरीर को राहत मिलेगी। लकी रंग – सफायर ब्लू, लकी नंबर – 8

मीन – द सन आज जीवन के हर क्षेत्र में खुशी और स्पष्टता मिलेगी। परिवार में नवजात शिशु के आने की शुभ खबर मिल सकती है। हर तरफ खुशी का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास और सकारात्मकता से दिन बेहतर बनेगा।

करियर – शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को अप्रत्याशित मुनाफा हो सकता है। हर प्रोजेक्ट में बिना रुकावट सफलता मिलेगी। अधिकारी आपकी काम करने की शैली से प्रभावित होंगे। सफलता आपको समाज में प्रतिष्ठित मुकाम दिला सकती है। लव – साथी के साथ शांतिपूर्ण समय बिताएंगे। रिश्ते में सच्चाई, गहराई और सुकून देने वाली गर्माहट बढ़ेगी। एक-दूसरे की बाहों में आपको गहरी शांति मिलेगी। रोमांस और सच्चे प्यार से भरा दिन रहेगा। हेल्थ – विटामिन की कमी दूर करने के लिए सुबह की धूप लें। पुरानी बीमारी और दर्द से राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से तनावमुक्त और सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। लकी रंग – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *