घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बार फिर स्टील प्लांट में हादसा हो गया। जहां मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा
.
मिली जानकारी के मुताबिक पूूंजीपथरा स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में घटना सुबह करीब 7 बजे घटित हुई। हर दिन की तरह मजदूर इसमें काम कर रहे थे।
तभी इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से उसकी चपेट में आकर प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू झुलस गए।
घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और वहां अन्य श्रमिको की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को देते हुए पूंजीपथरा पुलिस को सूचना दी गई।

प्लांट में घटना के बाद अन्य मजदूरों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई
आगे की जांच की जा रही घायलों को ईलाज के लिए तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां बताया जा रहा है कि दो श्रमिक ज्यादा झुलसे हैं।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां मामले में आगे की जांच की जा रही है।
4 में 2 ज्यादा झुलसे इस संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से 4 श्रमिक झुलसे हैं। 2 श्रमिक ज्यादा झुलसे हैं और उनका ईलाज चल रहा है।
