Headlines

समस्तीपुर नगर निगम कर्मी आज से हड़ताल पर:आंदोलन को सफल बनाने की अपील; नियमित और ठेका-आउटसोर्सिंग की व्यवस्था खत्म करने की मांग




समस्तीपुर नगर निगम के कर्मी आज से हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल पर जाने से पहले बुधवार शाम को यूनियन के नेताओं ने शहर में मसाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व यूनियन के महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने किया। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त बैनर तले नगर निगम के कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। नियमित करने की उठी मांग बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीवछ पासवान ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा एवं अन्य अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठ रही है। सभी कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए कर्मचारियों के विरोध में जारी किए गए संकल्प आदेशों एवं अन्य कार्रवाई को वापस लिया जाए। ठेका एवं आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। साफ-सफाई की व्यवस्था रहेगी प्रभावित कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एसीपी योजना का पूर्ण क्रियान्वयन और बकाया का भुगतान किया जाए। अपनी मांगों को लेकर नगर निकाय की कर्मी अनिश्चितचकालीन हड़ताल पर रहेंगे। नगर निगम कर्मी के हड़ताल पर जाने से शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *