Headlines

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने दबोचा, उन्नाव का रहने वाला, दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज




रायबरेली की सरेनी थाना पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोचा। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय के नेतृत्व में सरेनी पुलिस टीम ने 29 जुलाई को सराय बैरिहाखेड़ा तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्नाव का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के दौरापुर गांव निवासी सौरभ वर्मा पुत्र रमेश चंद्र पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार सौरभ वर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी रणविजय सिंह और आरक्षी आरिफ शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *