मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने सोमवार को रायसेन में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम मनोज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन-2026 में पटवारियों को निष्पादक की जिम्मेदारी से अलग करने की मांग की। संघ ने शासन की ओर से किए गए संशोधन को भ
.
व्यक्तिगत जवाबदेही बनने की आशंका
जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह चौधरी ने बताया कि संशोधन के बाद भी पटवारियों को इस जिम्मेदारी से अलग नहीं किया गया है। नाम, पहचान या अभिलेख से जुड़ी गड़बड़ी होने पर पटवारी की व्यक्तिगत जवाबदेही बन सकती है।

पंचायत स्तर पर सत्यापन की मांग
संघ का कहना है कि गांव में हर व्यक्ति की पहचान और निवास की पुष्टि करना पटवारी के लिए संभव नहीं है। सरपंच और सचिव का ग्रामीणों से सीधा संपर्क रहता है, इसलिए हितग्राही का सत्यापन पंचायत स्तर पर कराने की मांग की गई है।
संघ ने मुख्यमंत्री से पटवारियों को निष्पादन की जिम्मेदारी से अलग कर अंतिम फैसला सक्षम अधिकारी के स्तर पर कराने की मांग की है।
