![]()
मोहाली में अब नाबालिग बाल चोर गिरोह एक्टिव हुआ। गिरोह के मेंबरों ने इलाके के सबसे पॉश फेज-3बी1 सुबह रोज गार्डन के मुख्य गेट पर बने वेरका बूथ को निशाना बनया। चोरों ने पहले बूथ का शटर तोड़ा, फिर अंदर रखी सारी कैश, महंगा सामान और खाने पीने की चीचें ले गए। शातिर चोरों ने सूबत मिटाने के कुछ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और कुछ अपने साथ ही उखाड़ कर ले गए। परिवार ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पूरी स्ट्रेटजी से वारदात, दिन में रैकी आरोपियों ने पूरी स्ट्रेटजी से वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि गार्डन में अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं। इस चीज का इन्होंने फायदा उठाया। दिन भर पहले पार्क में बैठकर रैकी की। साथ ही रात को वारदांत को अंजाम दिया। टाइम ऐसे चुना कि जब लोग पार्क से निकल जाते हैं। इसके बाद उन्होंने पार्क में जाकर बूथ को निशाना बनाया। चोर बूथ से खाने पीने की आइटम जैसे चाकलेट, घी के डिब्बे, बिस्कुट और सामान ले गए। जाते हुए उन्होंने कैमरे भी तोड़ने की कोशिश की। इस वजह से बूथ वाले चिंता में हैं। उनका कहना है कि यह अपनी तरह का नया मामला है। तीन प्वाइंट में यह चोरी के बारे में यह भी जाने 1. पीसीआर पास थी, फिर भी बेखौफ वारदात: रोज गार्डन के आगे से गुजरने वाली सड़क शहर की लाइफ लाइन है। उसके समने मार्केट है। पुलिस का वहां पर नाका लगता है। पास में ही पीसीआर की गश्त रहती है, लेकिन इसके बाद भी नाबालिग ने इतमीनान से शटर उखाड़ दिया और सामान ले जाने में कामयाब हो गए। 2. शिकायत के 24 घंटे बाद भी 0 एक्शन: बूथ कर्मचारियों का आरोप है कि मटौर थाने में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई जांच अधिकारी (IO) नहीं पहुँचा। जबकि हमारे लिए यह बड़ी मुश्किल वाली स्थिति है। 3. पहले बाइक चोरी, अब शटर तोड़ा: कर्मचारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी बदमाश यहाँ से सामान छीनकर भागे थे। पुरानी शिकायतों को नज़रअंदाज़ करने का ही नतीजा है कि आज यह घटना हुई।
Source link
मोहाली में बच्चा चोर गिरोह एक्टिव VIDEO:रोज गार्डन में वेरका बूथ को निशाना बनाया, खाने पीने का सामान व कैमरे ले गए
