Headlines

फिल्लौर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:2 महीने बाद थी शादी, हादसे में बहन गंभीर घायल; ओवरलोड ट्रक की चपेट में आए




फिल्लौर-तेहिंग रोड पर गुरुवार तड़के सड़क हादसा हो गया। ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर घायल हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे खेतों में जा पलटा। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक की दो महीने बाद शादी थी। बसपा हलका फिल्लौर के प्रभारी खुशी राम और मृतक के पिता शंकर ने बताया कि अर्जुन साहनी (21) रोजाना की तरह अपनी बहन प्रिया (23) को मोटरसाइकिल पर फैक्टरी छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे फिल्लौर-तेहिंग रोड पर पहुंचे, तभी एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे फंसी बाइक, खेतों में पलटा वाहन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे ही फंस गई और ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटा। हादसा होते ही आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाई-बहन को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित किया, बहन जालंधर रेफर सिविल अस्पताल फिल्लौर में डॉक्टरों ने जांच के बाद अर्जुन साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी बहन प्रिया की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 2 महीने बाद होनी थी शादी, परिवार में पसरा मातम मृतक के परिजनों ने बताया कि अर्जुन साहनी गांव तेहिंग में बिल्डिंग निर्माण का काम करता था। परिवार में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। दो महीने बाद उसका विवाह होना था। खुशियों से पहले हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पीड़ित परिवार ने की इंसाफ की मांग पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने हादसे के बाद फरार हुए ट्रक ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने और ओवरलोड वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *