![]()
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना के सामने स्थित रामचंडी मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने गर्भगृह का ताला और दान पेटी तोड़कर चोरी की। बदमाश इनवर्टर, दान पेटी की नकदी, माता की प्रतिमा से नौ चांदी की चूड़ियां और एक सोने की नथली लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 46 हजार रुपए बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने पहले मंदिर का सीसीटीवी कैमरा बंद किया, फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में घुसने के लिए तोड़े चार से पांच ताले मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल प्रधान ने बताया कि चोरों ने मंदिर के अंदर पहुंचने के लिए चार से पांच ताले तोड़े। उन्होंने कहा कि यह रामचंडी मंदिर में चोरी की पांचवीं घटना है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश में साइबर टीम भी जुटी थाना प्रभारी नंदलाल राठिया ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का स्विच बंद कर चोरी की। आरोपियों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड और साइबर टीम सहित अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Source link
