Headlines

हरियाणा में अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़:अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली और यूपी तक फैला नेटवर्क




हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी सफलता हासिल की है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 के तहत अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सबसे अधिक 12 गिरफ्तारियां गुरुग्राम FDA की टीम ने की हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 70 लाख रुपए की नकली Mounjaro (मौनजारो) इंजेक्शन, 23 हजार नकली कैप्सूल और 323 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं बरामद कर अंतरराज्यीय नकली दवा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के निर्देश पर प्रदेशभर में यह विशेष अभियान चलाया गया। राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को खुफिया निगरानी, सैंपलिंग, छापेमारी और त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद लगातार बड़ी सफलताएं सामने आई हैं। ड्रग्स माफिया पर अब तक कार्रवाई में क्या-क्या..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *