Headlines

जोधपुर में मां ने दो बेटों के साथ खाया जहर:दो की मौत, एक बेटा गंभीर; मां को बोली- ससुराल वालों से तंग; दहेज प्रताड़ना का आरोप




जोधपुर जिले में 4 दिन पहले घरेलू कलह के चलते परेशान होकर एक विवाहिता ने दो बेटों के साथ जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद विवाहिता ने अपनी मां को फोन कर कहा कि ससुराल वालों से तंग आकर मैंने यह कदम उठाया है। यह घटना पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र में 26 जुलाई को हुई थी। एमडीएम अस्पताल में इलाज के दौरान 28 जुलाई की सुबह इंद्रा (40) की मौत हो गई। वहीं बडे़ बेटे पर्वत (18) की 29 जुलाई को मौत हो गई। छोटे बेटे चेतन (16) का इलाज जारी है। सिलारी निवासी प्रार्थी श्यामलाल माली ने पीपाड़ शहर थाने में बुधवार को ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया- मेरी बहन इंद्रा का विवाह वर्ष 2005 में पीपाड़ शहर निवासी प्रकाशराम के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग इंद्रा को कम दहेज का ताना देकर परेशान करते थे। पीपाड़ शहर थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया- पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने अपने बेटों के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पीहर पक्ष की ओर से इसको लेकर महिला के पति और उनके ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 26 जुलाई को लाठियों से की मारपीट रिपोर्ट के मुताबिक- 26 जुलाई की सुबह आरोपियों ने लाठियों से इंद्रा और उसके दो बेटों पर्वत और चेतन पर हमला कर दिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इंद्रा और दोनों बेटों ने किसी तरह कमरे में बंद होकर जान बचाई। उसी रात आरोपियों ने फिर से बुरी तरह इंद्रा और दोनों बेटों से मारपीट की। वहीं चमड़ी उधेड़ देने की धमकी दी। जहर खाने के बाद मां को किया फोन लगातार हो रहे अत्याचारों से इंद्रा और उसके दोनों बेटों ने 26 जुलाई की रात जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद इंद्रा ने अपनी मां सोहिनी देवी को फोन कर बताया कि ससुराल वालों से तंग आकर मैंने यह कदम उठाया है। सूचना मिलते ही इंद्रा के मामा मोहनलाल घर पर पहुंचे। आरोप है कि उस समय भी आरोपियों ने परिजनाें को अस्पताल ले जाने से रोका और कहा कि अच्छा हुआ जहर खा लिया, वरना हमें मारना पड़ता। मामा मोहनलाल ने तीनों को पीपाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कॉर्पियो कार की मांग कर दे रहे थे धमकी प्रार्थी श्यामलाल के अनुसार- साल 2020 में इंद्रा के ननद के बेटे दिलीप ने डरा-धमकाकर बहन से 2 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बावजूद ससुराल वालों की मांगें बढ़ती गईं। पिछले कुछ दिनों से इंद्रा के पति प्रकाशराम, ससुर लक्ष्मणराम, सास चंपा देवी और ननदोई दिलीप स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। कार न देने पर इंद्रा को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *