- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (31 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शुक्रवार, 31 जुलाई को मेष राशि वालों की रुकी पेमेंट मिल सकती है। वृष राशि के लोगों का अटका काम पूरा होगा। मिथुन राशि वालों को बिजनेस के नए प्रस्ताव मिलेंगे। कर्क राशि के युवा अपने लक्ष्य में सफल हो सकते हैं। सिंह राशि वालों को कारोबार से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी।
कन्या राशि वालों को टीमवर्क से सफलता मिलेगी। तुला राशि के लोगों को प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री में फायदा हो सकता है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को महत्वपूर्ण अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर राशि के लोगों की एक्स्ट्रा इनकम का जरिया बन सकता है। कुंभ राशि वालों के बिजनेस में किए गए बदलाव सफल होंगे। मीन राशि वालों की दैनिक इनकम बेहतर होगी और नौकरी की उम्मीद बन सकती है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी योग्यता और मेहनत से उनका समाधान निकाल लेंगे। काम करने की क्षमता भी बेहतर होगी। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह और आशीर्वाद से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार की निजी जिंदगी में परेशानी होने से चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार नतीजे न मिलने से आत्मविश्वास कम हो सकता है। घबराने के बजाय मेहनत बढ़ाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कमाई के अच्छे मौके भी मिलेंगे। मेहनत जारी रखें। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है, इसलिए उसे वापस लेने की कोशिश करें। लव- घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम से बचने के लिए खानपान और मौसम का ध्यान रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परेशानी बढ़े, तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से अटका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह से जिंदगी के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- कोर्ट केस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। हर बात पर शक करने की आदत परेशानी खड़ी कर सकती है। युवा सफलता पाने के लिए कोई गलत रास्ता न चुनें।
व्यवसाय- पैसों से जुड़े काम पूरे करने के लिए मेहनत करनी होगी। सही समय पर फैसला लेने से कई समस्याएं हल हो जाएंगी। नया काम शुरू न करें और मौजूदा कामों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। ऑफिस में आपकी बात का असर बना रहेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी को तोहफा देने से रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य- मन में बेचैनी होने का असर काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- किसी काम को लेकर मेहनत बढ़ाने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। ससुराल पक्ष से चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंध फिर अच्छे होंगे। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बनेगी और खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। बच्चों के साथ भी समय बिताएं।
व्यवसाय- कारोबार के लिए समय अच्छा है। कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। लव- घर में सुखद और शांत माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने की योजना बनेगी। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य- घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परेशानी होने पर तुरंत इलाज कराएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। इससे आपका प्रभाव और लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- पैसों का लेन-देन या लोगों से बातचीत करते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। इससे नुकसान हो सकता है। पारिवारिक परेशानी के कारण बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। उनके साथ समय बिताएं। गैर जरूरी आने-जाने से बचें।
व्यवसाय- कार्यस्थल की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रखें। तय किया गया लक्ष्य अपनी मेहनत से हासिल कर लेंगे। ऑफिस के कामों में आपका खास योगदान रहेगा। लव- परिवार का माहौल प्यार और खुशी से भरा रहेगा। गलतफहमी के कारण प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- आज काम और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन इनके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। बच्चों से जुड़ी समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहने पर अपने काम खुद संभाल लेंगे। नेगेटिव- अपने व्यवहार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हर बात पर शक करने की आदत आपके और दूसरे लोगों के लिए परेशानी बन सकती है। बिना जांचे किसी पर भरोसा न करें। कोई दोस्त अपने फायदे के लिए आपसे संबंध खराब कर सकता है।
व्यवसाय- कारोबार सामान्य रहेगा। इनकम मध्यम रहेगी, लेकिन खर्च बने रहेंगे। उधार से जुड़ा लेन-देन न करें। आपकी कारोबारी समझ कई मामलों को सुलझाने में मदद करेगी। बिजनेस से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। लव- घर में सुखद माहौल बनाए रखने के लिए परिवार के साथ मनोरंजन और बातचीत में समय बिताएं। लव पार्टनर को कोई तोहफा दे सकते हैं। स्वास्थ्य- पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है। गुस्से और तनाव से बचें। खानपान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- यात्रा के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और काम की जानकारियां मिलेंगी। कोई पारिवारिक मामला भी आपकी मदद से सुलझ सकता है। अपने काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें। नेगेटिव- मुश्किल हालात में गुस्सा न करें। किसी भी समस्या को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। बच्चों के साथ समय बिताना जरूरी है। किसी दोस्त की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देना होगा। रुके हुए कामों के कारण कारोबार की रफ्तार धीमी हो सकती है। आलस से बचें। ऑफिस और बिजनेस में टीम के साथ काम करने से अच्छी सफलता मिलेगी। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। बाजार में रुकी हुई पेमेंट वापस लेने के लिए समय अच्छा है। संतान से अच्छी खबर मिलने पर खुशी होगी और सकारात्मक सोच बनी रहेगी। नेगेटिव- नकारात्मक लोगों को निजी और पारिवारिक जिंदगी में दखल न देने दें। संतान की परेशानी का समाधान करने में आपकी मदद जरूरी होगी। मुश्किल स्थिति को गुस्से के बजाय धैर्य और शांति से संभालें।
व्यवसाय- कारोबार में खास उपलब्धियां मिलेंगी और मेहनत के अच्छे नतीजे आएंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में सावधान रहें। छोटी गलतफहमी से संबंध खराब हो सकते हैं। मेहनत के अनुसार तुरंत ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद न रखें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। विवाह के बाहर का संबंध घर की सुख-शांति बिगाड़ सकता है। स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। गले में एलर्जी, खांसी या जुकाम हो सकता है। जरूरत के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस लक्ष्य के लिए कोशिश कर रहे थे, वह हासिल हो सकता है। नए कामों की योजना बनेगी और उन पर जल्दी काम शुरू होगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव– समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। किसी रिश्तेदार से निजी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। जगह बदलने की योजना बना रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें।
व्यवसाय- बिजनेस में मुनाफे की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल हो सकता है, इसलिए कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी और ध्यान जरूरी है। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी रहेगी। इसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन गर्मी के कारण घबराहट या बेचैनी हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं। भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। परिवार के साथ शांत और सुखद समय बीतेगा। संतान से अच्छी खबर मिलने पर खुशी होगी। नेगेटिव- किसी मामले में जिद न करें। व्यवहार में थोड़ा बदलाव और समझदारी रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से संबंध खराब हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। फायदे के मौके भी बनेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा तालमेल और काम करने का सही तरीका फायदेमंद रहेगा। नौकरी बदलने का फैसला लेने से पहले दोबारा सोचें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपका प्यार भरा व्यवहार प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों का पुराना दर्द बढ़ सकता है। गैस बढ़ाने वाला खाना न लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी है। बातचीत से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम रुका हुआ है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। करीबी दोस्तों से मुलाकात होने पर मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- किसी के दबाव में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। धैर्य और समझदारी से काम व्यवस्थित हो जाएंगे। गैर जरूरी विवाद में न पड़ें, वरना कोई लक्ष्य हाथ से निकल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। एक्स्ट्रा इनकम का कोई नया जरिया बन सकता है। नया काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। बिजनेस में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। लव- परिवार के लोगों के बीच सहयोग और अच्छा तालमेल रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा होगा। युवा डेटिंग का आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। ज्यादा तनाव लेने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- आज कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। घर के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलेगा। परिवार और बिजनेस की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। नेगेटिव- काम मन मुताबिक न होने पर तनाव न लें। धैर्य रखें। करीबी लोगों पर भरोसा करने से रिश्ते मजबूत होंगे। अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करना या उधार लेना तनाव बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय में कार्यस्थल पर किए गए बदलावों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत और पूरे ध्यान से काम करें। बिजनेस के लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में किसी सहयोगी से परेशानी हो सकती है। लव- अविवाहित लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य- कमर और पैरों में दर्द हो सकता है। एसिडिटी भी परेशान करेगी। खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। कुछ समय शांति, धर्म या अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही रुकावट दूर होगी। नेगेटिव- घर के बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान दें। उनसे मिली बात आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। मन को शांत रखें और अहंकार को खुद पर हावी न होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। अपनी योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें। दैनिक इनकम में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को उम्मीद की किरण दिखाई देगी। लव- पारिवारिक समस्या को आपसी बातचीत से सुलझाएं। बाहरी व्यक्ति को परिवार के मामलों में दखल न देने दें। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले लोग अपना खास ध्यान रखें। नियमित जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

