Headlines

बांग्लादेश का वीडियो सांप्रदायिक एंगल देकर वायरल:दावा- हिंदू लड़की का अपहरण, पिता ने विरोध किया तो कट्टरपंथियों ने पीटा; जानें सच




सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स को भीड़ पीट रही है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बांग्लादेश का है। जहां एक हिंदू लड़की के पिता को कट्टरपंथी मुसलमानों की भीड़ ने पीटा। वायरल वीडियो का सच… वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये वीडियो खबर के साथ बांग्लादेश की कई न्यूज वेबसाइट पर मिला। खबर का लिंक, लिंक, लिंक बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मई का यह वीडियो बांग्लादेश के हबीगंज शहर के सिलहट का है। जहां अवामी लीग के नेता निर्मलेंदु दास राणा को छात्रों और भीड़ ने पीटा था। इस घटना पर कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के ओसी मोहम्मद जियाउल हक ने कहा था- छात्रों और जनता की भीड़ के हमले के बाद अवामी लीग नेता को पुलिस स्टेशन में लाया गया था। निर्मलेंदु दास राणा पर जुलाई-अगस्त आंदोलन में भाग लेने वाले छात्रों पर हमला करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज है। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो सांप्रदायिक घटना से जुड़ा नहीं है। ———————————– पढ़ें भास्कर फैक्ट चेक की अन्य खबरें… पाकिस्तानी हमले से तबाह S-400 की पहली फोटो : यूजर्स का दावा- अज्ञात भारतीय सैनिक ने PAK सेना को 1 लाख डॉलर में बेची; जानें सच ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार फर्जी दावा कर रहा है कि उसने भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को तबाह कर दिया। इस दावे को साबित करने के लिए अब पाकिस्तानी यूजर्स S-400 की एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि S-400 जलकर खाक हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय एयर डिफेंस S-400 की तस्वीर है, जो पाकिस्तानी सेना के हमले से जलकर खाक हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *