आंचल द्विवेदी। गोरखपुर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की आस्था और उनके व्रत-खानपान की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘फ्लोट 24×7’ रेस्टोरेंट की ओर से स्पेशल फलाहार थाली पेश की गई है। इसमें स्वाद के साथ शुद्धता, सफाई और धार्मिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस साल एक नई पहल करते हुए मैनेजमेंट पूरे रेस्टोरेंट में नॉनवेज डिश बनाने पर रोक लगा दी है। साथ ही उन सभी बर्तनों को भी बदल दिया गया है जिसमें नॉनवेज बनाया जाता था।

रेस्टोरेंट के CEO तोषित गोयल के मुताबिक किचन की स्वच्छता पर सख्त निगरानी रखी जा रही है
साफ- सफाई का रखा ख्याल रेस्टोरेंट के CEO तोषित गोयल के मुताबिक, नवरात्रि में व्रत रखने वाले ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए फलाहारी व्यंजन पूरी तरह से अलग और साफ-सुथरे माहौल में तैयार किए जा रहे हैं।
भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की क्वालिटी और किचन की स्वच्छता पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को लजीज स्वाद के साथ भरोसे का भी अहसास मिले।

फलाहारी थाली को एंजॉय करती व्रती महिला
बजट-फ्रेंडली रखी गई है थाली की कीमत फ्लोट 24×7 ने इस स्पेशल फलाहार थाली की कीमत काफी किफायती रखी है, ताकि हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिना किसी झिझक के इसका आनंद ले सके।
उनका कहना है कि अक्सर त्योहारों पर लोग अपनों के साथ बाहर वक्त बिताते हैं, ऐसे में यह थाली उन सभी लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरी है जो अपने व्रत के नियमों का पालन करते हुए बाहर का स्वादिष्ट खाना खाना चाहते हैं।

