![]()
नर्मदा किनारे चल रहे जुआ फड़ पर माखननगर-शाहगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। नसीराबाद ढाना और शाहगंज की बॉर्डर पर सुबह-सुबह पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। तस्वीर में दिख रहे 40-50 लोग नाव में बैठकर भागे, जबकि 6-7 ने नदी में कूदकर दूसरी ओर जाने की कोशिश करते दिखे। बाद में सभी एक नाव से नदी पार कर फरार हो गए। नदी के तेज बहाव और खतरनाक रास्ते को देखते हुए पुलिस ने उनका पीछा नहीं किया। टीम ने मौके से नाव और ताश की गड्डी जब्त की। जुए के अड्डे पर लगा टेंट और दरी भी जला दी गई। एएसपी अभिषेक राजन ने बताया जुआरी नसीराबाद ढाना और शाहगंज की बॉर्डर पर अलग-अलग जगह पर बड़ी फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। नांदनेर से नाव में बैठकर जुआरियों को यहां लाते हैं
नर्मदा किनारे सीहोर के नांदनेर और नर्मदापुरम के आमखेड़ी खदान ढाना क्षेत्र में जुआ चलता है। जुआ खेलने आने वालों की गाड़ियां मौके से 5 से 7 किमी दूर खड़ी कराई जाती हैं। इसके बाद जुआरियों को ट्रैक्टर से नर्मदा किनारे तक लाया जाता है। वहां से नाव में बैठाकर लाया जाता है। यहां जुआरियों को मोबाइल चलाने की अनुमति भी नहीं होती।
Source link
नर्मदा किनारे जमी थी फड़:पुलिस को देख नाव से भागे 40-50 जुआरी, बचने के लिए 6-7 तो नदी में ही कूद गए
