Headlines

पंचायत मित्र का शव फंदे पर मिला:बदायूं में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी




बदायूं में एक पंचायत मित्र का शव शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मौसमपुर गांव की है। गांव के निवासी 32 वर्षीय राहुल पुत्र किशनलाल पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, राहुल दिन में किसी समय घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई रायसिंह ने राहुल की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी हो चुकी थी और उनके चार छोटे बच्चे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *