Headlines

Betul NCC Recruitment 2026 | 49 Cadets Selected Based On Merit



बैतूल में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी (सीनियर डिवीजन बॉयज) भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद कुल 49 कैडेट्स का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों

.

शुक्रवार को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में प्रथम वर्ष के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयन के पहले चरण में अभ्यर्थियों की 1600 मीटर दौड़, बीम, डिप्स और ऊंचाई का परीक्षण किया गया। फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान विषयों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके आधार पर मेरिट तैयार की गई।

पूरी चयन प्रक्रिया 13 एमपी बटालियन नर्मदापुरम के नायक सूबेदार लोकेश कुमार और हवलदार अजीत कुमार के मार्गदर्शन में हुई। इस दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट खुशाल देवघरे, सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष गोडगाम, अंडर ऑफिसर तुकाराम साहू, सार्जेंट नारायण यादव, अतुलित पोटे, एनसीसी गर्ल्स विंग की सीटीओ कृष्णा गौसर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई गई। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। प्राचार्य ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *