Headlines

ऊना में 6-8 अगस्त को लगेंगी विशेष ग्राम सभाएं:डीसी ने जारी किए निर्देश; बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद करेंगे अधिकारी




ऊना जिले में 6, 7 और 8 अगस्त को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डीसी ऊना जतिन लाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी जतिन लाल ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में इन विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इनमें चरण-I से चरण-VII तक चयनित बीपीएल परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इन परिवारों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिए हैं कि चयनित बीपीएल परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी आवश्यकताओं का सटीक आकलन हो सके। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें चयनित परिवारों को समय पर सूचना देने, बैठक स्थलों पर बैठने की व्यवस्था, आवश्यक अभिलेख, विभागीय समन्वय और अन्य सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है। 6 अगस्त को यहां सभाएं अंब ब्लॉक के तहत 6 अगस्त को ग्राम पंचायत डूहल बटवाला, घंघरेट, भगडा, ज्वाल, बेहड़ जस्वा, चरूड़, टकारला, बधमाना, सपौरी, छपरोह, धन्दड़ी, लोहारा लोअर, राजपुर जस्वां, सिद्ध चलेहड़, खरोह, धर्मशाला महंता, पोलीयां पुरोहितां, ठठल, मन्दौली, सेरी व कोहड़छन में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी। 7 अगस्त: अम्बटिल्ला, कटौहड़ कलां, घेवट बेहड़, बदाऊं, अंदौरा लोअर, लडोली, नन्दपुर, मैड़ी खास, त्याई, सारडा, भैरा, दिलवां, डूहल बंगवाला, अंदौरा अप्पर, गिंडपुर मलोन व कुठियाड़ी में बैठकें होंगी। 8 अगस्त: कुठेड़ा खैरला, कटौहड़ खुर्द, कलरूही, प्रंभ, शिवपुर, भटेड़, धर्मशाला महत्ता खास, मुबारिकपुर, लोहारा अप्पर, जबेहड़, चौआर, ज्वार, धुसाडा, नैहरी नौरंगा, दियाड़ा व नारी चिंतपूर्णी में विशेष ग्राम सभा की बैठकें होंगी। बंगाणा ब्लॉक के तहत 6 अगस्त को ग्राम पंचायत हटली केसरू, रायपुर, पल्लियाँ, धतोल, अरलूखास, चंगर, बडूही, बल्ह, बैरियां, बोहरू, बुधान, बुढबार, खरयालता, डीहर, डोहगी, टकोली, सोहारी, दोबड़ में बैठकें आयोजित होंगी। 7 अगस्त को ग्राम पंचायत मोमन्यार, जसाणा, चौकी खास, लठियाणी, चमियाडी, टीहरा, कठोह, चुल्हड़ी, ढियुंगली, धुंधला, सिहाना, तनोह, करमाली,थानाकलां, जोल में ग्राम सभाएं होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *