Headlines

नकोदर में सड़क पर लटका सफेदे का भारी टहना:ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खींचकर सड़क के किनारे किया, हादसा टला




नकोदर-नूरमहल मुख्य मार्ग पर स्थित गाँव संघे जगीर गेट के पास सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़े एक सफेदे के पेड़ का भारी-भरकम टहना अचानक टूटकर सड़क के बीचोबीच लटक गया। यह घटना उस समय हुई जब नीचे से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, मुख्य मार्ग होने के कारण इस घटना से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। घटना के कुछ ही देर बाद गाँव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। उन्होंने खुद मोर्चा संभाला। ग्रामीणों ने टहने को किनारे किया ग्रामीणों ने तुरंत एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था की और भारी-भरकम टहने को खींचकर सड़क के किनारे किया। इसके बाद ही मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर कई अन्य पेड़ भी सूख चुके हैं, जो भविष्य में बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पूरे मार्ग का निरीक्षण कर सभी सूखे और खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *