![]()
लुधियाना के गियासपुरा इलाके की गुरु अमर दास कॉलोनी में ‘थिंद इंडस्ट्रीज’ में काम करने वाली एक युवती की हैडर मशीन (नट-बोल्ट बनाने वाली मशीन) में चुन्नी फंसने से मौत हो गई। परिजनों ने न्याय की मांग लेकर को देर रात फैक्ट्री के बाहर धरना लगा दिया है। मृतका की पहचान पारो के रूप में हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में किराए के मकान में रहती थी। पारो पिछले 3 महीने से हैडर मशीन चला रही थी। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे मशीन पर काम करते समय अचानक उसकी चुन्नी मशीन के रोलर/हैडर में फंस गई, जिससे यह जानलेवा हादसा हो गया और उसकी जान चली गई। पिता की हो चुकी मौत, घर में सिर्फ मां और बहन पारो के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। करीब 4 साल पहले बीमारी के कारण उसके पिता का देहांत हो गया था। घर में अब केवल उसकी मां और एक बहन हैं। पिता की मौत के बाद घर का खर्च चलाने में मदद करने के लिए ही पारो काम पर जाती थी। बेटी की अचानक हुई मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। रात को फैक्ट्री के बाहर धरना, इंसाफ की गुहार हादसे के बाद परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए रात के समय थिंद इंडस्ट्रीज के बाहर धरना लगा दिया। परिवार की मांग है कि उन्हें उचित न्याय और मुआवजा दिया जाए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन और वहां मौजूद अन्य वर्करों से भी पूछताछ कर रही है।
Source link
लुधियाना की फैक्ट्री में युवती की मौत, परिवार का धरना:हैडर मशीन में चुन्नी फंसने से हादसा; 3 महीने से कर रही थी काम
