![]()
बाड़मेर में स्टूडेंट की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। उसके साथियों की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। मामला बाड़मेर जिले के गडरारोड थाना इलाके आईटीआई कॉलेज के पीछे दोपहर करीब चार बजे का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को हॉस्पिटी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार गडरारोड निवासी दयाराम (18) पुत्र मूलाराम अपने अन्य बच्चों के साथ खेतों की ओर से जा रहे थे। इस दौरान आईटीआई कॉलेज के पीछे बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास उसका पैर फिसल गया। गड्ढे में पानी ज्यादा होने के कारण डूब गया। उसके साथ अन्य बच्चों ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सेना के जवानों को बुलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दयाराम को गड्ढे से बाहर निकाला गया। फिलहाल मृतक के शव को गडरारोड हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आईटीआई कॉलेज के पीछे वर्ष 2006 से विभिन्न विकास कार्यों और ग्रेवल सड़कों के निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर ग्रेवल की खुदाई की गई। लेकिन खुदाई के बाद बने गहरे गड्ढों को कभी नहीं भरा गया। बारिश के मौसम में इस तरीके के हादसे होते है। 12वीं क्लास पास की थी मिली जानकारी के अनुसार दयाराम ने 12वीं क्लास इस साल ही पास की थी। फिलहाल आईटीआई कॉलेज में एडमिशन लेने का प्रयास कर रहा था। इनपुट: जसवंतसिंह ईदा
Source link
अवैध-खनन से बने गड्ढे में डूबने से स्टूडेंट की मौत:पैर फिसलने से गिरा था, एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव
