![]()
शहडोल जिले के खमडांड गांव स्थित मऊ पावर स्टेशन के पास एक बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। रीवा से ब्यौहारी आ रही बस का अचानक टूटा एक्सल पुलिस के अनुसार, दीपक बस रीवा से ब्यौहारी की ओर आ रही थी, जबकि बोलेरो ब्यौहारी से रीवा की तरफ जा रही थी। खमडांड के पास अचानक बस का एक्सल टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से जा टकराई। बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। क्रेन की मदद से हटाए गए वाहन, ब्यौहारी-रीवा मार्ग पर यातायात शुरू हादसे के बाद ब्यौहारी-रीवा मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही ठप हो गई थी। ब्यौहारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया और बंद पड़े यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। बसों की नियमित फिटनेस जांच की मांग स्थानीय निवासियों ने हादसों को रोकने के लिए यात्री बसों की नियमित फिटनेस जांच कराने की मांग की है। ब्यौहारी पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बस का एक्सल टूटा, बोलेरो से टकराई; तीन घायल:ब्यौहारी-रीवा मार्ग पर हादसा, गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; क्रेन की मदद से हटाए वाहन
