Headlines

Kota Weather Update | Monsoon Rainfall Forecast & Humidity Levels


कोटा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा में सावन के तीसरे दिन सुबह आसमान में काली घटाएं छाई। 8 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश से सड़कें गीली हो गई और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। जिससे बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तरी भागों में केंद्रित हो जाएंगी। इसके कारण राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं। 2 अगस्त तक कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।

शुक्रवार को शहर हल्की रिमझिम बारिश हुई लेकिन गर्मी व उमस बढ़ गई। शाम को हल्की हवाएं चलना शुरू हुई। शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ इधर ग्रामीण क्षेत्र में मंड़ाना व इटावा में अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में 9.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 31जुलाई तक औसत से 35% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 31 जुलाई तक औसत 357.4मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 232.3मिमी बारिश हुई है।

सुबह 8 बजे तक चंबल के बांधों की स्थिति

बांध क्षमता 1 अगस्त 31 जुलाई
गांधी सागर 1312 फीट 1298.24 फीट 1298.27 फीट
राणा प्रताप सागर 1157 फीट 1139.5 फीट 1139.44 फीट
जवाहर सागर 980 फीट 972.5 फीट 972.2 फीट
कोटा बैराज 854 फीट 851.80 फीट 852 फीट

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *