![]()
झालावाड़ में व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 192 रुपए की कटौती की है। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। अब यह सिलेंडर 3020.50 रुपए के बजाय 2835.50 रुपए में मिलेगा। कीमतों में आई इस कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग व्यवसाय, चाय-नाश्ते की दुकानें, बेकरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा। गैस पर होने वाला खर्च कम होने से छोटे व्यापारियों को भी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पुराने ही दाम लागू रहेंगे। जिले के मुख्य बाजारों में चाय की दुकानों, अस्पताल के सामने रोटी के ढाबों और चाय के ठेलों पर व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग होता है। इन छोटे व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को इस कटौती से विशेष रूप से मदद मिलेगी।
Source link
कमर्शियल गैस सिलेंडर 192 रुपए सस्ता:नई दरें 1 अगस्त से लागू, अब 2835.50 रुपए में मिलेगा
