Headlines

खिलचीपुर में 48 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ाया:तीन लोग गिरफ्तार; गौसेवकों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई




राजगढ़ के खिलचीपुर में शुक्रवार देर रात अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 48 भैंसों को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP06HC8076 राजगढ़ से खिलचीपुर की ओर आ रहा था। गौसेवक चेतराम गुर्जर और अन्य युवकों को ट्रक पर संदेह हुआ। उन्होंने लगभग 20 किलोमीटर तक बाइक से ट्रक का पीछा किया, वीडियो बनाए और खिलचीपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खिलचीपुर पुलिस ने छापीहेड़ा नाके पर घेराबंदी कर ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक के भीतर 48 भैंसों को ठूस-ठूसकर भरा हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच में पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 304/26 दर्ज कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम (32) और भूरा (27) निवासी धौलपुर (राजस्थान) तथा रिजवान (29) निवासी सिरोंज (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *