![]()
उदयपुर संभाग के लबाना समाज कर्मचारी संघ के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष बक्शीराम नायक का शनिवार को पारसोला के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, लोडी मांडवी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के कई सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने संभाग अध्यक्ष बक्शीराम नायक का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। संगठन की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की
अपने संबोधन में संभाग अध्यक्ष नायक ने संगठन की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन को सशक्त, संगठित और प्रभावशाली बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा मिलेगी। स्कूल विकास के लिए भामाशाहों ने दी सहयोग राशि
कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता भी दिखी। स्कूल के विकास और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कई भामाशाहों ने सहयोग राशि प्रदान की। स्कूल परिवार ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस जनसहयोग से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर गेंदमल नायक, बदरू भाई नायक मोर, शांतिलाल नायक, महंत दारुकादास त्यागी, केसुराम नायक, पूर्व संभाग अध्यक्ष रमेश लबाना, गोपाल लबाना, जडावचंद लबाना और महासचिव गेहरीलाल लबाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, कर्मचारी तथा समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज लबाना मांडवी ने किया। अंत में संभाग संरक्षक पंकज लबाना ने सभी आगंतुकों, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Source link
पारसोला में लबाना समाज संभागीय कार्यकारिणी का स्वागत:संगठन की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
