Headlines

पंजाब में हरियाणा से नकल माफिया का चलता रहा नेटवर्क:पुलिस ने जांच में किया भंडाफोड़, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लगाए आरोप




पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नकल माफिया को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए पड़ोसी राज्य हरियाणा की सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैंस ने आरोप लगाया है कि नकल माफिया का मुख्य सिंडिकेट हरियाणा से संचालित हो रहा है, जिसने हाल ही में पंजाब की परीक्षा व्यवस्था में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। पंजाब पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई साजिश बैंस ने कहा कि पंजाब पुलिस और शिक्षा विभाग की मुस्तैदी के कारण इस गिरोह का समय रहते भंडाफोड़ कर दिया गया। हरियाणा से नकल माफिया चल रहा है, जिसने पंजाब में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन पंजाब पुलिस ने उसका भंडाफोड़ कर दिया। दूसरी तरफ, हरियाणा के मुख्यमंत्री अपने राज्य को संभालने के बजाय दूसरे राज्यों की राजनीति में व्यस्त रहते हैं। शिक्षा मंत्री ने हरियाणा के नेतृत्व पर उठाए सवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बैंस ने कहा कि राज्य का नेतृत्व अपने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और व्यवस्थागत कमियों को सुधारने के बजाय राजनीतिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर हरियाणा सरकार अपने राज्य के नकल माफिया पर लगाम लगाती, तो उन्हें दूसरे राज्यों में पांव पसारने का मौका ही नहीं मिलता। आगे उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने साफ किया है कि राज्य की शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *