![]()
शहडोल जिले में अवैध शराब बिक्री का विरोध शुरू हो गया है। भगवती मानव संगठन के सदस्य अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि जिले के कई इलाकों में शराब बिक्री को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि कुछ जगहों पर नियमों को अनदेखा कर शराब बेची जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। संगठन ने प्रशासन से इन शिकायतों पर गंभीरता से जांच करने को कहा है। आबकारी विभाग से अवैध बिक्री वाले क्षेत्रों में अभियान चलाने की मांग की गई है। नियमों के खिलाफ बिक्री पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई और निगरानी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।
Source link
भगवती मानव संगठन ने अवैध शराब बिक्री पर विरोध जताया:शहडोल कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जांच और कार्रवाई की मांग
