Headlines

एकलव्य विद्यालय छात्रों का हंगामा, प्राचार्य हटाने को चक्का जाम:कटघोरा में भोजन,दुर्व्यवहार और सुविधाओं पर विरोध, जांच के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ




कोरबा। कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने शनिवार सुबह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग डेढ़ घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन के जांच के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि छात्रावास में दिए जाने वाले भोजन में कीड़े मिलते हैं, बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय के प्राचार्य अरशद अहमद खान और अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने कहा- शिकायत करने पर मिलती है डांट छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई जातीं। भोजन की गुणवत्ता खराब है और शिकायत करने पर उन्हें डांट-फटकार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर पहले भी विरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा चक्का जाम की सूचना मिलते ही SDM तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने छात्रों और उनके परिजनों से चर्चा कर उनकी शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन एसडीएम ने आश्वासन दिया कि प्राचार्य के खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं और परिजनों ने डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात फिर सामान्य हो सका। प्राचार्य ने आरोपों को बताया निराधार विद्यालय के प्राचार्य अरशद अहमद खान ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि बच्चों की समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं। एसडीएम बोले- शिकायतों की होगी निष्पक्ष जांच SDM तुलाराम भारद्वाज ने बताया कि छात्रों की मुख्य मांग प्राचार्य को हटाने और कथित अभद्र व्यवहार पर कार्रवाई की थी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को शांत कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *