Headlines

पति के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या:सड़क किनारे फेंका था शव, सिंगरौली में 24 घंटे में आरोपी दंपती गिरफ्तार




सिंगरौली जिले की चितरंगी पुलिस ने ब्लाइंड मर्ड का खुलासा 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। इसके बाद पति ने मिलकर पत्नी के प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस को 30 जुलाई की रात मड़सड़ा गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान बल्लू यादव (24) निवासी परसौना के रूप में हुई। शव के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंच गई। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक बल्लू यादव का आरोपी रामायण कोल की पत्नी प्रियंका कोल से लंबे समय से अवैध संबंध था। इस रिश्ते का मृतक की पत्नी लगातार विरोध कर रही थी। घटना वाले दिन रामायण कोल जब काम से घर लौटा, तो उसकी पत्नी प्रियंका ने उसे अपने और बल्लू यादव के बीच के अनैतिक संबंधों के बारे में बताया। इसके बाद रामायण और प्रियंका ने मिलकर बल्लू यादव को मिलने के बहाने बुलाया। वहां धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दोनों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। पति के बाहर रहने के दौरान दोनों के बीच संबंध बने थे। पति के घर लौटने पर महिला ने पति को पूरी बात बता दी। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *