Headlines

रानियां में नहर में मिला व्यक्ति का शव:ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला, पहचान कराने में जुटी जीवननगर चौकी पुलिस




सिरसा जिले में रानियां के गांव केहरवाला के पास मम्मड नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और जीवननगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह केहरवाला गांव के पास से गुजरने वाली मम्मड नहर में कुछ ग्रामीणों ने एक शव को हुए देखा। शव को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। तुरंत ही ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जीवननगर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव नहर से निकाला गया शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। शव काफी पुराना और गली-सड़ी अवस्था में मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि यह कई दिन पहले का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिरसा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं, ताकि परिजनों का पता चल सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जब तक मृतक के परिजनों का पता नहीं चलता, तब तक यह कहना मुश्किल है कि व्यक्ति का शव नहर में कैसे आया और उसकी मौत का कारण क्या है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *