Headlines

Duleep Trophy 2026: Rinku Singh Appointed Vice-Captain for Central Zone


36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन पिछली बार चैंपियन बनी थी।   - Dainik Bhaskar

रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन पिछली बार चैंपियन बनी थी।

सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन टीम को खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार को एक बार फिर कप्तानी सौंपी गई है। टीम में भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह, हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी शामिल हैं। रिंकू को उपकप्तान बनाया गया है।

डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण सेंट्रल जोन को पहले राउंड में बाय मिला है। टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले सेमीफाइनल में सीधे उतरेगी, जहां उसका सामना ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। टूर्नामेंट 23 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होगा, जबकि फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा।

श्रीलंका टेस्ट टीम में शामिल सारांश जैन को भी जगह

मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्हें हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है। उनके साथ हर्ष दुबे और उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी भी टीम में हैं। जीशान ने हाल ही में भारत-ए के श्रीलंका दौरे पर पांच साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की थी।

अमन को रणजी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला

विदर्भ के ओपनर अमन मोखाडे को बेहतरीन 2025-26 रणजी सीजन का पुरस्कार मिला है। उन्होंने 11 पारियों में 760 रन 76 की औसत से बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर भारत-ए टीम में भी जगह बनाई थी। छत्तीसगढ़ के ओपनर आयुष पांडे को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने श्रीलंका दौरे पर भारत-ए के लिए डेब्यू किया था।

सेंट्रल जोन की बैटिंग मजबूत

मध्यक्रम में रजत पाटीदार के साथ विदर्भ के यश राठौड़ अहम भूमिका निभाएंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में यश ठाकुर के अलावा नचिकेत भूटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी आर्यन जुयाल संभाल सकते हैं, जबकि कुणाल सिंह राठौड़ बैकअप विकेटकीपर होंगे।

सेंट्रल जोन की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाडे, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अर्शद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूटे।

———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ में जूडो में 15 मिनट में अस्मिता-हर्ष गोल्ड जीते

कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अस्मिता डे ने गेम्स के इतिहास में जूडो में देश को पहला गोल्ड दिलाया। इसके 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीता। यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जूडो में 3 मेडल आए। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *