Headlines

बारां में नशा तस्करों की 10 करोड़ की संपत्ति फ्रीज:ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत कार्रवाई, अब नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल




बारां पुलिस ने ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’ के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई की। NDPS एक्ट में उनकी 9 करोड़ 94 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया, आरोपी मुरलीमनोहर मीणा और घासीलाल मीणा ने तस्करी से करोड़ों कमाए। उनकी 4.40 करोड़ रुपए की संपत्ति (5 मकान, 4 कारें, 5 मोटरसाइकिलें, 2 ट्रैक्टर) और बैंक खातों में 5.90 करोड़ रुपए जमा मिले। मुरलीमनोहर और परिजनों पर NDPS के 9 केस दर्ज हैं (298.500 किलो डोडा चूरा जब्त)। घासीलाल पर 3 केस दर्ज हैं (291 ग्राम स्मैक पकड़ी गई)। अब आरोपी इन संपत्तियों का उपयोग, बिक्री या ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। वाहनों की वापसी की शर्तें सख्त। आरोपी को वाहन के बाजार मूल्य का 10% बॉन्ड बैंक में जमा कर हर साल नया कराना होगा। एसपी अंदासु ने कहा, यह नशा तस्करों को साफ संदेश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *