![]()
नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के बचई गांव की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में शराब की अवैध बिक्री की शिकायत की। महिलाओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर गांव में कच्ची और अंग्रेजी शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में महुआ से कच्ची शराब बनाई जा रही है। नहर ढाबा और महाकौशल शुगर मिल के पास भी कच्ची और अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। शराब के नशे में मारपीट का आरोप महिलाओं ने आवेदन में बताया कि शराब पीकर घर लौटने वाले पुरुष आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। उनका आरोप है कि शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर घर के बर्तन और अन्य सामान भी बेच दिए जाते हैं। महिलाओं के मुताबिक इससे कई परिवारों के सामने राशन-पानी की समस्या खड़ी हो गई है। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप महिलाओं ने बताया कि उन्होंने शराब बिक्री को लेकर मुंगवानी थाने में भी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई। जांच कर कार्रवाई की मांग महिलाओं ने कलेक्टर से शराब बनाने और बेचने वालों की जांच कर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। साथ ही गांव में शराब की कथित अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। आवेदन देने के दौरान मालती, ताराबाई, सुक्कीबाई, मुन्नीबाई, प्रभा, कमला, ममता, नीरू और आशा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
Source link
नहर ढाबा और शुगर मिल के पास मिल रही शराब:महिलाए बोलीं- मारपीट कर घर का सामान बेच देते हैं पुरुष; कलेक्टर से शिकायत
