Headlines

संभल में लेखपाल का रुपये गिनते वीडियो:डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू




संभल में शनिवार को रुपये गिनते हुए वीडियो सामने आने पर संभल तहसील में तैनात लेखपाल सोनू कुमार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। सोनू कुमार संभल तहसील के मूसापुर ईसापुर क्षेत्र में तैनात थे। एसडीएम ने जारी किया निलंबन आदेश संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत निलंबन आदेश जारी किए। यह कार्रवाई तहसीलदार संभल की रिपोर्ट के आधार पर की गई। सत्यनिष्ठा पर उठे सवाल वीडियो में लेखपाल को रुपये गिनते हुए देखा गया था। इससे तहसील प्रशासन की छवि धूमिल हुई और कर्मचारी की सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत हुई। प्रथम दृष्टया इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन माना गया है। विभागीय जांच शुरू मामले की विभागीय जांच के लिए नायब तहसीलदार, भूड़ (संभल) अरविंद कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल सोनू कुमार को राजस्व निरीक्षक कार्यालय, तहसील संभल से संबद्ध किया गया है और उन्हें प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा निलंबन अवधि में सोनू कुमार को वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि वह इस दौरान किसी अन्य नौकरी, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। प्रशासन का कहना है कि विभागीय जांच निष्पक्ष और नियमानुसार पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *