Headlines

पानीपत में शादी के कुछ समय बाद ही दहेज प्रताड़ना:पति, सास-ससुर और देवरों पर मारपीट, गहने हड़पने के आरोप; हत्या की दी धमकी




पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। एक कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता ने अपने पति, सास-ससुर और दो देवरों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने, स्त्रीधन हड़पने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना इसराना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरवरी 2024 में हुआ था विवाह थाना इसराना के SHO को दी गई शिकायत में पीड़िता निवासी एकता विहार कॉलोनी ने बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी 2024 को रिंकू के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत और सामर्थ्य के अनुसार पर्याप्त सोने-चांदी के गहने, कपड़े और गृहस्थी का तमाम जरूरी सामान दिया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बीतने के बाद से ही ससुराल वालों का रवैया बदल गया। उसके पति रिंकू, ससुर पूर्ण, सास सुदेश, देवर मोहित और देवर रोहित ने मिलकर उसे और अधिक दहेज व नकदी लाने के लिए तंग व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता के अनुसार, जब उसने अपने मायके वालों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए और दहेज लाने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। मायके वालों की समझाइश रही बेअसर, गहने भी कब्जे में रखे पीड़िता ने बताया कि जब इस प्रताड़ना की जानकारी उसके मायके वालों को हुई, तो उन्होंने कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और उनका उत्पीड़न दिन-ब-दिन बढ़ता चला गया। इसके अलावा, ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी में मिले रितु के तमाम कीमती गहने और जरूरी सामान अपने कब्जे में रख लिए हैं और मांगने पर भी वापस लौटाने से साफ इनकार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *