जोधपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर में इस सीजन सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला है। शनिवार को बादलों की आवाजाही रही लेकिन बावजूद इसके शहर में उमस बनी रही।
उमस ने किया परेशान
शनिवार को शहर में सुबह से ही धूप निकली हुई थी। शनिवार को जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। दिन में उमस से लोगों परेशान नजर आए।

अब तक सामान्य से 6 फीसदी कम बारिश
जोधपुर में अब तक मानसून सीजन में सामान्य से 6.2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 अगस्त तक जोधपुर में 151.5 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 145.3 एमएम रिकॉर्ड की गई। हालांकि उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक सामान्य बारिश का रिकॉर्ड ज्यादा हो सकता है।
4 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। 4 अगस्त तक दिन में एक से दो बार बारिश का दौर चलने की भी संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

