Headlines

पन्ना में गर्भवती महिला और नवजात की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, पति पर लापरवाही का आरोप




पन्ना जिले के कुलुआ बराछ क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय गर्भवती महिला शांति आदिवासी और उनके अजन्मे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पति हल्के आदिवासी मजदूरी करते हैं। जानकारी के अनुसार, शांति आदिवासी नौ माह की गर्भवती थीं और उनकी डिलीवरी 27 अगस्त को होनी थी। उन्हें 1 अगस्त की देर शाम शरीर में अत्यधिक खून की कमी (एनीमिया) के कारण पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले अगस्त 2023 में भी महिला की पहली डिलीवरी के दौरान एक मृत शिशु पैदा हुआ था। इस दुखद घटना के पीछे पति की कथित लापरवाही और शराब की लत को मुख्य वजह बताया जा रहा है। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता सुमित्रा पटेल ने आरोप लगाया है कि महिला का पति हल्के आदिवासी शराब पीने का आदी है। पति ने नहीं दिया पत्नी पर ध्यान आशा कार्यकर्ता के अनुसार, शराबखोरी के कारण हल्के अपनी पत्नी के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देता था। गर्भावस्था के दौरान आवश्यक दवाइयां और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण शांति के शरीर में गंभीर रूप से खून की कमी हो गई थी। सही देखभाल और समय पर उपचार न मिलने के कारण महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने 2 अगस्त, रविवार को पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *